Wed 18 Mar 2026
Breaking News Exclusive
चुनार में 15 राज्यों से आए लोगों की मौजूदगी में अभाकुक्ष महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कर्मयोगी योद्धा थे आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरचंद पटेल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2026 “पहचान के साथ सम्मान" कार्यक्रम आयोजित विरह नहीं, राजनीतिक विश्वासघात की दास्तान है यह भारतीय कुर्मी महासभा का नाम अब हुआ भारतीय समता मूलक महासभा चुनार के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा के लिए सांसद अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन "छत्रपति शिवाजी महाराज का वो ऐतिहासिक पत्र जो औरंगजेब के कारिंदे गद्दार राजा जय सिंह के नाम था" डॉ. गया प्रसाद कटियार के स्मृति दिवस पर उन्नाव में कवि सम्मेलन आयोजित यूजीसी के समर्थन में अपना दल कमेरावादी का लखनऊ में प्रदर्शन 10 फरवरी को किसान पुत्र से अंतर्राष्ट्रीय युवा नेता तक डॉ. जितेंद्र सिंगरौल की प्रेरक यात्रा चुनार में 15 राज्यों से आए लोगों की मौजूदगी में अभाकुक्ष महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कर्मयोगी योद्धा थे आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरचंद पटेल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2026 “पहचान के साथ सम्मान" कार्यक्रम आयोजित विरह नहीं, राजनीतिक विश्वासघात की दास्तान है यह भारतीय कुर्मी महासभा का नाम अब हुआ भारतीय समता मूलक महासभा चुनार के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा के लिए सांसद अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन "छत्रपति शिवाजी महाराज का वो ऐतिहासिक पत्र जो औरंगजेब के कारिंदे गद्दार राजा जय सिंह के नाम था" डॉ. गया प्रसाद कटियार के स्मृति दिवस पर उन्नाव में कवि सम्मेलन आयोजित यूजीसी के समर्थन में अपना दल कमेरावादी का लखनऊ में प्रदर्शन 10 फरवरी को किसान पुत्र से अंतर्राष्ट्रीय युवा नेता तक डॉ. जितेंद्र सिंगरौल की प्रेरक यात्रा

सुचना

लोधी समाज : राजनीतिक विरासत, वर्तमान नेतृत्व और भविष्य की दिशा

Patelon ki Baaten

Tue, Dec 23, 2025

एड. ब्रजलाल लोधी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि वे लोधी समाज की राजनीतिक चेतना, आत्मसम्मान और संघर्षशील नेतृत्व के प्रतीक थे। उनके न रहने के बाद यह प्रश्न स्वाभाविक रूप से समाज के सामने खड़ा हुआ है कि लोधी समाज की सामाजिक और राजनीतिक दिशा कौन तय करेगा।

वर्तमान समय में लोधी समाज के पास अनेक सम्मानित और प्रभावशाली नेता हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

माननीय श्री राजवीर सिंह जी, श्री कल्याण सिंह जी के सुपुत्र हैं और इस नाते उस ऐतिहासिक विरासत के स्वाभाविक उत्तराधिकारी माने जाते हैं।

इसी प्रकार वर्तमान सरकार में मंत्री माननीय श्री संदीप सिंह जी, श्री कल्याण सिंह जी के पौत्र होने के कारण समाज में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं।

इसके अतिरिक्त वर्तमान सरकार में मंत्री आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी, श्री गंगाचरण राजपूत जी (पूर्व सांसद), माननीय विपिन कुमार वर्मा ‘डेविड’ जी (विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष—अखिल भारतीय लोधी लोधा महासभा), माननीय बी.एल. वर्मा जी (राज्यसभा सदस्य एवं केंद्रीय मंत्री) सहित अनेक विधायक, पूर्व मंत्री तथा वर्तमान व पूर्व सांसद हैं, जो राजनीतिक और सामाजिक रूप से समाज की सेवा कर रहे हैं।

यह सभी नेता समाज की पूँजी हैं और उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता।

लेकिन प्रश्न वंश, पद या संबंध का नहीं, बल्कि अनुभव, संघर्ष और समाज के बीच निरंतर राजनीतिक और सामाजिक चेतना जागृत करने की भूमिका का है।

यहीं पर लोघी समाज के सबसे विश्वसनीय और वरिष्ठ नेता स्वामी साक्षी जी महाराज का नाम स्वाभाविक रूप से सामने आता है।

स्वामी साक्षी जी महाराज— कल्याण सिंह जी के समय से ही सक्रिय राजनीति में रहे हैं,

एक बार राज्यसभा सदस्य और

छह बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, और वर्तमान में जनपद उन्नाव से सांसद हैं।

तथा दशकों से समाज के बीच सामाजिक और राजनीतिक चेतना का कार्य करते आ रहे हैं।

यह केवल पदों की संख्या नहीं, बल्कि लगातार संघर्ष, व्यापक अनुभव और समाज के साथ जीवंत संवाद का प्रमाण है। आज वह लोधी समाज के सबसे वरिष्ठ, सबसे अनुभवी और उम्रदराज राजनीतिक नेता हैं, जिनकी स्वीकार्यता केवल चुनावी क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज और अन्य राजनीतिक दलों में भी है।

इतिहास बताता है कि—

किसी भी समाज की शक्ति तब बिखर जाती है, जब उसका नेतृत्व अनेक केंद्रों में विभाजित हो जाता है।

आज लोधी समाज को किसी व्यक्ति-पूजा की नहीं, बल्कि एक सर्वमान्य मार्गदर्शक नेतृत्व की आवश्यकता है—जो समाज को एक सूत्र में बाँध सके, राजनीतिक रणनीति को दिशा दे सके और आने वाली पीढ़ी के लिए स्पष्ट मार्ग तैयार कर सके।

इस दृष्टि से यह विचार गंभीरता से किया जाना चाहिए कि—

स्वामी साक्षी जी महाराज को लोधी समाज का राजनीतिक और सामाजिक मुखिया मानते हुए, उन्हें एक सर्वमान्य वरिष्ठ नेता के रूप में स्वीकार किया जाए, जबकि अन्य सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र में समाज को मजबूती प्रदान करते रहें।

यह स्वीकार्यता किसी की भूमिका को कम नहीं करती, बल्कि—

समाज को एक केंद्र देती है,

राजनीतिक विमर्श और सौदेबाज़ी में ताकत देती है,

और सामाजिक एकता को स्थायित्व प्रदान करती है।

लोधी समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब—

अनुभव को सम्मान मिलेगा,

वरिष्ठता को मार्गदर्शन का अवसर मिलेगा,

और समाज व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर सामूहिक हित में निर्णय लेगा।

यही स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी की विरासत की सच्ची रक्षा भी होगी।

(लेखक सामाजिक चिंतक हैं।)

Tags :

lodhi

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन