Wed 18 Mar 2026
Breaking News Exclusive
चुनार में 15 राज्यों से आए लोगों की मौजूदगी में अभाकुक्ष महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कर्मयोगी योद्धा थे आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरचंद पटेल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2026 “पहचान के साथ सम्मान" कार्यक्रम आयोजित विरह नहीं, राजनीतिक विश्वासघात की दास्तान है यह भारतीय कुर्मी महासभा का नाम अब हुआ भारतीय समता मूलक महासभा चुनार के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा के लिए सांसद अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन "छत्रपति शिवाजी महाराज का वो ऐतिहासिक पत्र जो औरंगजेब के कारिंदे गद्दार राजा जय सिंह के नाम था" डॉ. गया प्रसाद कटियार के स्मृति दिवस पर उन्नाव में कवि सम्मेलन आयोजित यूजीसी के समर्थन में अपना दल कमेरावादी का लखनऊ में प्रदर्शन 10 फरवरी को किसान पुत्र से अंतर्राष्ट्रीय युवा नेता तक डॉ. जितेंद्र सिंगरौल की प्रेरक यात्रा चुनार में 15 राज्यों से आए लोगों की मौजूदगी में अभाकुक्ष महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कर्मयोगी योद्धा थे आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरचंद पटेल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2026 “पहचान के साथ सम्मान" कार्यक्रम आयोजित विरह नहीं, राजनीतिक विश्वासघात की दास्तान है यह भारतीय कुर्मी महासभा का नाम अब हुआ भारतीय समता मूलक महासभा चुनार के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा के लिए सांसद अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन "छत्रपति शिवाजी महाराज का वो ऐतिहासिक पत्र जो औरंगजेब के कारिंदे गद्दार राजा जय सिंह के नाम था" डॉ. गया प्रसाद कटियार के स्मृति दिवस पर उन्नाव में कवि सम्मेलन आयोजित यूजीसी के समर्थन में अपना दल कमेरावादी का लखनऊ में प्रदर्शन 10 फरवरी को किसान पुत्र से अंतर्राष्ट्रीय युवा नेता तक डॉ. जितेंद्र सिंगरौल की प्रेरक यात्रा

सुचना

कुर्मियों की बातें : कच्चे धागे से काल को बांध लेते हैं महेश बाबा

Patelon ki Baaten

Mon, Dec 1, 2025

राजेश पटेल, जमालपुर/मिर्जापुर। यदि आपके घर में या किसी ऐसे स्थान पर सांप दिखाई दे तो उसे मारें नहीं। मिर्जापुर जनपद के जमालपुर ब्लॉक में डोहरी गांव निवासी महेश सिंह बाबा को मोबाइल पर काल करें, वे कुछ ही देर में आपके पास पहुंचेंगे और काल रूपी विषैले सांप को देखते ही देखते काबू में कर लेंगे।

महेश सिंह बाबा की उम्र करीब 60 वर्ष है। वह सांप पकड़ने के मामले में बेजोड़ जादूगर के रूप में जाने जाते हैं। कही भी किसी को अगर जहरीला सांप ब्लैक कोबरा, गेहूअन नाग नागिन, करैत अगर दिखाई पड़ जाए और इसकी सूचना महेश बाबा को मिल जाए तो महेश बाबा तुरंत अपना घर-बार छोड़कर सांप पकड़ने उस स्थान पर पहुंच जाते हैं।

बताया जाता है कि महेश बाबा को जब सांप दिखाई देने की जानकारी मिलती है तो सांप उसी स्थान पर स्थिर हो जाता है। महेश बाबा सांप पकड़ने के दौरान कोई मंत्र भी नहीं पढ़ते हैं। पकड़ने के दौरान एक बांस की पतली छड़ी और कच्चा सूत का प्रयोग करते हैं। उसी से बेहिचक पकड़ कर एक हांडी में पकड़ कर नौगढ़ के जंगल में छोड़ देते हैं। इनके करतब को चन्दौली जनपद के वन विभाग के उच्च अधिकारियों सहित चन्दौली, सोनभद्र और मिर्जापुर जनपद के लोग भी देख चुके हैं।

आश्चर्यजनक घटना

पांच साल पहले जमालपुर ब्लॉक के सिकन्दरपुर ग्राम में प्रयागराज से आए एक मजदूर के शरीर पर सोते समय कपड़ों के अंदर रात्रि में नागिन घुस गई थी। कुलबुलाहट होने पर उसकी नींद खुली। जब उसने देखा कि बनियान में नागिन है तो उसके तो होश ही उड़ गए। वह एक खंभा पकड़कर खड़ा हो गया। डर के मारे उसकी घिग्घी बंध चुकी थी। सुबह साथियों ने देखा तो सभी डर गए। डर के मारे कोई उसके पास जाने का साहस नहीं कर पा रहा था। नागिन उसे कभी भी डंस सकती थी।

इसकी सूचना तत्कालीन ग्राम प्रधान सुजीत सिंह उर्फ बिल्लू को दी गई। वह आए तो इसकी सूचना महेश सिंह को फोन पर दी। महेश सिंह आए और बहुत ही कुशलता से नागिन को वश में कर लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

महेश बाबा 32 साल से सांप पकड़ने में लगे हुए हैं। वह अब तक सात हजार से ज्यादा सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं। उनकी शिक्षा मात्र कक्षा आठ तक की है।

महेश सिंह बाबा ने बताया कि वह कोई जादू या मंत्र नहीं जानते हैं। यह एक कला और साहस है। युवावस्था में खेल खेल में सांप पकड़ने लगा था। आज निःशुल्क रूप से आम जनता की प्राण रक्षा के लिए सांपों को पकड़ते हैं। सांपों को पकड़ने के बाद चुनार व पड़ाव स्थित वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप देते हैं।

महेश का मोबाइल नंबर 7860181617 है।

Tags :

mirzapur

jamalpur

snack catsher

snack cacher

dohri jamalpur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन